फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैनेजर और सेल्समैन से मारपीट कर रुपयों से भरा थैला ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सेक्टर 17 थाना से कुछ ही दूर स्थित पेट्रोल पर चार-पांच बदमाशों ने सेल्समैन व मैनेजर से मारपीट कर दिनभर की सेल के रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। पहले एक युवक बोतल में पेट्रोल लेने के लिए आया था। जब सेल्समैन ने उसे पेट्रोल देने से मना किया तो उसने अपने साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पंप कर्मियों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले किया। जब पुलिसकर्मी उसे गाड़ी में बिठाने लगे तो आरोपी उन्हें चकमा देकर फरार हो गया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में एक युवक को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव बड़शामी निवासी बलिंद्र सिंह ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 17 के पास स्थित प्रेरक फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का मैनेजर है। बुधवार की रात को पेट्रोल पंप पर लवाना निवासी संजय कुमार, नगला खालसा निवासी राहुल, छछरौली निवासी विशाल कुमार, श्याम सुंदरपुरी निवासी अभी ड्यूटी दे रहे थे। रात करीब 10 बजे पेट्रोल पंप पर जो सेल हुई। वह उसने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से ली। इसके बाद वह सेल के करीब छह हजार रुपये लेकर घर जाने लगा। तभी बाइक पर सवार होकर एक युवक आया और सेल्समैन संजय से बोतल में पेट्रोल भरने को कहा। सेल्समैन ने बोतल में पेट्रोल डालने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी युवक सेल्समैन से गाली गलौज करने लगा। तभी आरोपी ने फोन कर अपने तीन-चार साथियों को मौके पर बुलाया और सेल्समैन संजय से मारपीट व गाली गलौज करने लगा। वो और अन्य सेल्समैन जब उसे छुड़ाने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी तेल की सेल के करीब छह हजार रुपये से भरा बैग उससे छीन कर ले गए। इस दौरान उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। जिसकी पहचान रामपुरा निवासी कनिक के रूप में हुई। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने आरोपी कनिक को उनके हवाले कर दिया। जब पुलिसकर्मी उसे गाड़ी में बिठाने लगे तो आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने आरोपी का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में आरोपी कनिक को नामजद करते हुए तीन चार अन्य के खिलाफ लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई परविंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें