यमुनानगर। गांधी नगर बंद फाटक पर रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांधी नगर विद्या भूषण के तौर पर हुई है। वह एक माह बाद छत्तीसगढ़ से अपने घर लौटा था। जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दिए बयान में पिता हरिलाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गांधीनगर में रह रहे हैं। बेटा विद्या भूषण पिछले एक माह से छत्तीसगढ़ काम पर गया हुआ था। वीरवार देर शाम को यमुनानगर आया था। अभी विद्या घर पर भी नहीं पहुंचा था उससे पहले ही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जबकि उधर, उसके परिवार के सदस्य घर पर न पहुंचने पर तलाश कर रहे थे। यहां तक विद्या भूषण का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। शुक्रवार सुबह किसी ने परिवार के सदस्यों को बताया विद्या भूषण के चपेट में आने से मौत होने की सूचना दी। जीआरपी एसआई बोधराज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी की तरफ से भी लगातार लोगों को भी जागरूक किया जाता है, कोई भी रेलवे ट्रैक पार न करें, लेकिन लोग मानते नहीं ऐसे में वे हादसे का शिकार हो रहे।