व्यासपुर। ऐतिहासिक कपालमोचन मेले में पांच पांडव घाट पर नया शेड बनाया गया है। वहीं ऋणमोचन सरोवर स्थित महिला घाट पर स्थायी पर्दे लगाए गए हैं। इससे महिला श्रद्धालुओं को स्नान और वस्त्र बदलने के दौरान निजता मिलेगी।
विज्ञापन
पहले पांच पांडव घाट पर शेड नहीं होने के कारण दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। अब यहां श्रद्धालु बैठकर आराम कर सकेंगे। चौदस और अमावस्या पर होने वाले हवन-यज्ञ और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी यह शेड उपयोगी रहेगा।
एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि तीनों सरोवरों के समीप भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। श्री आदिबद्री और केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में चिकित्सकों की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। इसके अलावा मेला क्षेत्र में नशीली दवाइयों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसकी निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों का गठन किया गया है। संवाद