फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नए सत्र पर किया सुखमनी साहिब पाठ

Sat, 01 Aug 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जीएनके कॉलेज में आयोजित सुखमनी साहिब पाठ के दौरान मौजूद लोग। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ कॉलेज परिसर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सुखमनी साहिब पाठ से किया गया। प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन एवं अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर का संस्थान के विकास में निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार भी जताया। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जौहर, डॉ. तिलक राज, डॉ. गुरविंदर कौर एवं डॉ. आरएस वोहरा ने नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, समर्पण के साथ शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें