अतिथियों को सम्मानित करते ट्रस्ट के पदाधिकारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। श्री महर्षि कश्यप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा और विशिष्ट अतिथि वार्ड नंबर तीन के पार्षद जयंत स्वामी रहे। शिविर में स्योर साइट आई अस्पताल के सहयोग से डॉ. अजय राणा और उनकी विशेषज्ञ टीम ने शिविर में पहुंचे लोगों की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने जांच के बाद लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक राजेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष विक्रम कश्यप, महासचिव कुलदीप कश्यप, सचिव अमरजीत कश्यप, कानून सलाहकार वीरेंद्र कश्यप मौजूद रहे। संवाद