फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविरों में लोगों को पढ़ाया जाएगा कानून का पाठ

Wed, 06 Nov 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायधीश आरसी डिमरी ने जागरूकता कैंप की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न गांवों में जागरूकता बस के माध्यम से पैनल एडवोकेट द्वारा लोगों को कानूनों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम कीर्ति वशिष्ठ ने बताया कि खंड जगाधरी में 4 नवंबर को गांव फतेहपुर व नया गांव में पैनल के एडवोकेट वीपीएस सिद्धू द्वारा, 5 नवंबर को गांव सुढल-सुढैल में एडवोकेट आरिफ मोहम्मद द्वारा 6 नवंबर को गांव भोगपुर व बीबीपुर मे पैनल के एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार द्वारा, 7 नवंबर को गांव लापरा व महमूदपुर में एडवोकेट दीक्षा द्वारा, 8 नवंबर को गांव कलानौर व मडौली में एडवोकेट निखिल गुप्ता द्वारा जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

9 नवंबर को गांव जयपुर व बहादुरपुर में एडवोकेट प्रवीण कुमार द्वारा, 11 नवंबर को गांव जठलाना व मारूपुर में एडवोकेट परवेज खान द्वारा, 12 नवंबर को गांव दामला व हाफिजपुर में एडवोकेट प्रणव लांबा द्वारा, 13 नवंबर को गांव संधाला व संधाली में एडवोकेट पुनित कुमार द्वारा, 14 नवंबर को गांव जुब्बल व बकाना में एडवोकेट राहुल देव द्वारा, 15 नवंबर को गांव फतेहगढ़ व खदरी मेें एडवोकेट राजबीर द्वारा, 16 नवंबर को गांव भुखेड़ी व खारवन में एडवोकेट राखी वर्मा द्वारा कानूनी जागरूकता कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम ने बताया कि 18 नवंबर को गांव रझेड़ी व बरहेड़ी में एडवोकेट रमेश कुमार गुगल द्वारा, 19 नंवबर को गांव गधौला कलां व गधौली कलां में एडवोकेट सचिन द्वारा, 20 नवंबर को गुगलों माजरा व दराजपुर में एडवोकेट सचिन पजेंटा द्वारा, 21 नवंबर को पीरूवाला व चगनौली में एडवोकेट वैभव लांबा द्वारा, 22 नवंबर को गांव मानकपुर व मुंडा खेड़ा में एडवोकेट सतनाम सिंह द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह 23 नवंबर को गांव छलौर व बिहटा में एडवोकेट शौभा अरोड़ा द्वारा, 25 नवंबर को गांव लेदा खास व जटेहड़ी में एडवोकेट सुनील कुमार द्वारा, 26 नवंबर को गांव संखेड़ा व पीरूवाला में एडवोकेट सुरेंद्र प्रताप द्वारा, 27 नवंबर को गांव कैथ व साबापुर में एडवोकेट उमेश कुमार द्वारा, 28 नवंबर को गांव अमादलपुर व सुघ में एडवोकेट यशराज द्वारा, 29 नवंबर को गांव तिगरा व तिगरी में एडवोकेट अमिता कुमारी द्वारा, 30 नवंबर को गांव कैल व भम्भौली में एडवोकेट प्रवीन कुमार द्वारा कानूनी जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें