फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गली में रेत से भरा ट्रक फंसने से लोग रहे परेशान

Mon, 24 Jun 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप। वर्कशाॅप मेन रोड पर हीरा पेट्रोल पंप के पास मेन गली में रेत से भरा ट्रक फंस गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
काॅलोनी निवासी प्रेम कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, प्रकाश चंद, मोती राम व सुमेर चंद का कहना है कि यहां ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। काॅलोनी बाशिंदों के मुताबिक जो रास्ता हीरा पेट्रोल पंप से राजा गार्डन काॅलोनी की ओर जा रहा है, यहां एक बड़ा नाला है। यह नाला तिलक नगर से आता है और इसका मेन पॉइंट यहीं पर है।
विज्ञापन

यहां नाले का पानी जमा होता है, जिसकी वजह से यह रास्ता छोटा हो चुका है और आए दिन इसमें कोई न कोई गिर जाता है। यह रास्ता इतना छोटा हो चुका है कि यहां से मोटर साइकिल लेकर जाना भी मुश्किल हो गया है। इसमें कई बार लोग गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

हम लोगों ने कई बार निगम में शिकायत की है, मगर कोई भी सुनवाई नहीं हो पाई। यहां से ओवरलोड रेत के ट्रक निकलते हैं। काॅलोनी के पास ही लोग रेत बेचने का काम कर रहे है। यहां से भारी ट्रक व ट्रालियां गुजरती हैं, जिससे यहां की सड़क भी धंस चुकी है। कॉलोनी के बाशिंदों ने प्रशासन से मांग है कि इस रास्ते को जल्द ही ठीक करवाया जाए, जिससे लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें