फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वर्षा जल संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक

Wed, 15 Jul 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद नगर पालिका के कर्मचारी व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोकने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका ने मंगलवार को कैच द रेन अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत सफाई निरीक्षक सुमित बैंस के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को वर्षा जल संचयन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
सुमित बैंस ने बताया कि कैच द रेन भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका मूलमंत्र है बारिश का पानी वहीं बचाएं, जहां वह गिरता है। अभियान का उद्देश्य मानसून के दौरान वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोककर वैज्ञानिक एवं पारंपरिक तरीकों से उसका संरक्षण करना है, ताकि भूजल स्तर में सुधार हो और पानी की प्रत्येक बूंद का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपने घरों और संस्थानों में वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनाने की अपील की। इसके तहत छतों से गिरने वाले पानी का संग्रह, सोख गड्ढों, ट्रेंच और चेक डैम के माध्यम से पानी को जमीन में पहुंचाने तथा तालाबों, कुओं और झीलों की सफाई कर उन्हें पुनर्जीवित करने पर विशेष जोर दिया गया। जल संरक्षण संबंधी तकनीकी जानकारी देने के लिए प्रत्येक जिले में जल शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। अभियान के दौरान नागरिकों से जल संरक्षण की शपथ लेकर जल योद्धा बनने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें