फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोगों को ध्यान का कराया अभ्यास

Mon, 22 Dec 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पांजूपुर गांव में ध्यान लगाते लोग। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार रविवार को नगांवा जागीर की व्यायामशाला और आयुष ग्राम पांजूपुर में अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस का आयोजन किया गया। जिला योग समन्यवक डाॅ. सुनील कुमार ने आयुष योग सहायक मोहन लाल के साथ नगांवा जागीर में व योग विशेषज्ञ डाॅ. शिव कुमार ने डाॅ. रजनीश के सहयोग से पांजूपुर में विशेष ध्यान प्रोटोकाॅल का अभ्यास करवाया। डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि सरकार जनमानस के स्वास्थ्य के लिए अहम कदम उठा रही है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. प्रतिभा भाटिया ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों में आयुष विभाग के योग सहायकों एवं गांवों के सरपंच, पंच तथा अन्य लाेगों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें