फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आप प्रदेश युवा सह सचिव के खिलाफ एकजुट लोग, केस दर्ज

Fri, 26 Jan 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश युवा सह सचिव रघुबीर सिंह छिंदा व उसके साथियों के खिलाफ फर्कपुर माजरी के लोगों ने मोर्चा खोल दिया। रघुबीर छिंदा व साथियों पर मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने तथा जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाते हुए लोग फर्कपुर चौकी में एकत्रित हो गए। लोगों ने छिंदा पर कोई कार्रवाई न करने पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं आम आदमी पार्टी व रघुबीर छिंदा के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। लोग सुबह आठ बजे चौकी में पहुंच गए थे। वीरवार शाम तक लोग चौकी में ही डटे हुए थे। लोगों से बातचीत करने के लिए देर शाम को थाना फर्कपुर एसएचओ शीलावंती भी पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस चौकी में पहुंचे फर्कपुर माजरी निवासी अमन, सनीता, नीलम, सन्नी, अजय, रोहित, मदन, गुरदीप, सुरजीत, ऊषा ने बताया कि फर्कपुर में मंडेबर रोड पर नगर निगम की तरफ से खाली पड़ी जगह पर सामुदायिक केंद्र व पार्क का निर्माण कराया है। लोगों की मांग पर नगर निगम ने इसका नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर रखा है। लोगों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेता रघुबीर सिंह छिंदा ने गुरु रविदास का नाम लिखे जाने पर एतराज जताते हुए इसका विरोध किया। जिस पर लोग उसके खिलाफ हो गए। उनका आरोप है कि इससे रघुबीर छिंदा लोगों से रंजिश रखने लगा। उसने अमन शर्मा व रोहित चक्की वाला के घर पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। यह पहला मामला नहीं है जब छिंदा ने ऐसी हरकत की हो। वह महिलाओं से अभद्र व्यवहार करता है। लोगों का आरोप है कि रघुबीर छिंदा व उसके साथियों के खिलाफ कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस हर बार उसे थाने में बुलाकर छोड़ देती है। जब लोग हताश हो गए तो सभी मिलकर सुबह आठ बजे फर्कपुर चौकी में पहुंच गए थे। पुलिस ने उसे थोड़ी देर बिठाया और फिर छोड़ दिया। इससे लोग भड़क गए और पुलिस के खिलाफ चौकी में ही नारेबाजी कर दी। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़क जाम करेंगे।

केस दर्ज कर लिया है: मनोज
फर्कपुर चौकी इंचार्ज मनोज ने बताया कि अमन की शिकायत पर रघुबीर छिंदा व उसके साथियों पर मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
राजनीति से प्रेरित है सब: रघुबीर छिंदा
आम आदमी पार्टी के नेता रघुबीर सिंह छिंदा का कहना है कि किसी को कोई जातिसूचक शब्द नहीं बोले और न ही मारपीट की है। यह सब भाजपा वाले करवा रहे हैं। सारी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित होकर की जा रही है। वह लोगों की आवाज उठाते हैं इसलिए उन पर इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें