गांव अलाहर में सफाई न होने से गंदगी से अटी पड़ी नाली। संवाद
- फोटो : सीताद्वार मंदिर में कन्यापूजन के दौरान मौजूद लोग।
रादौर। अलाहर गांव में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नालियां जाम होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीण सुरेश, दीपू, प्रवेश कांबोज, दिपांशु, महक, उषा, दिनेश, पवन, सुखबीर ने बताया कि गांव की गलियों व नालियों की सफाई न होने से सांप, बिच्छू समेत अन्य जहरीले कीड़े घरों में आने लगे है। लोगों को हर समय सांप का डर लगा रहता है। नालियों में सफाई न होने से पानी जमा है और कीड़े व मच्छर पैदा होने लगे है। सरपंच से कई बार सफाई की मांग की गई लेकिन समाधान नहीं हो पाया। लोगों ने कहा कि पंचायत की अनदेखी से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। ग्रामीणों ने जल्द सफाई करवाने की गुहार लगाई है। संवाद