फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म के विरोध में सड़क पर उतरे

Fri, 26 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भगत सिंह चौक पर बांगलादेश का पुतला जलाते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में वीरवार को शहर में हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी सहित अन्य संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद यहां से महाराजा अग्रसेन चौक तक रोष मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका और अपना आक्रोश व्यक्त किया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रमुख एवं मंदिर पुरोहित आयाम संपर्क प्रमुख श्यामसुंदर वशिष्ठ, जिला मंत्री रवि शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक विक्रांत राणा, ममता सेन व पूनम ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मंदिरों, घरों और धार्मिक स्थलों पर हमले हो रहे हैं। भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाया जाए। उधर, दिल्ली के झंडेवाला करोल बाग स्थित 1365 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मंदिर-दरगाह श्री बाबा पीर रतनदास शाह महाराज पर दिल्ली सरकार की कार्रवाई के विरोध में भी श्रद्धालुओं का रोष सामने आया। वीरवार को चोपड़ा गार्डन स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रीराम पाठ कर शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया। श्रद्धालुओं ने दिल्ली सरकार और प्रधानमंत्री से मांग की कि इस धार्मिक स्थल को श्रद्धालुओं को वापस सौंपा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बताया कि 29 नवंबर 2025 को दिल्ली सरकार द्वारा मंदिर परिसर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। सरकार का तर्क था कि यह भूमि दिल्ली सरकार की है, लेकिन इस कार्रवाई से वर्षों से चली आ रही सनातन परंपराओं और धार्मिक प्रतीकों को नुकसान पहुंचा है। इस अवसर पर राम गोपाल भसीन, राकेश गांधी, संजीव विज, सुनील भसीन, प्रेम नारंग, मुनीश अरोड़ा, हिम्मत कुमार, जगमोहन खन्ना, विजय भसीन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें