बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर को पुष्प अर्पित करते संस्थान के चेयरमैन व अन्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर फर्कपुर स्थित बेगमपुरा शौध संस्थान आश्रम में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 129वें जन्मदिवस पर उन्हें नमन कर याद किया गया। आश्रम के चेयरमैन सन्त कंवरपाल ब्रह्मचारी ने सभी को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस की बधाई देते हुए ये भी संदेश दिया कि हम सभी देशवासियों को बाबा साहब जी के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उच्च शिक्षा हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि किस तरह बाबा साहेब ने सुविधाओं के अभाव में आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी उस महापुरुष ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का संविधान बनाया और हर वर्ग, जाति, धर्म से ऊपर उठकर सबको समान अधिकार दिया और नारी समाज के उत्थान के लिए उन्होंने हर सम्भव प्रयास किया।