जरूरतमंदों को खाना बांटते फाउंडेशन के सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
साई फाउंडेशन की तरफ से पिछले 10 दिनों से 300 से 400 जरूरतमंद लोगों को भोजन दिया जा रहा है। फाउंडेशन के संयोजक साहिल गर्ग ने कहा कि आज देश मुश्किलों भरे दौर से गुजर रहा हैं। संकट की घड़ी में सभी लोगों को निस्वार्थ भाव से जरुरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। आज हमारे आसपास हजारों लोग ऐसे हैं, जिनके पास ना तो उनकी कोई आमदन है और ना ही खाने के लिए भोजन मिल रहा है। ऐसे में उनके साथी ऐसे लोगों की मदद के लिए स्वेच्छा से आगे आए। वे पिछले 10 दिनों से बैंक कालोनी, त्यागी गार्डन, सेक्टर-18, दुर्गा गार्डन, गुलाब नगर में भोजन दे रहे हैं। जो कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भोजन के लिए फोन करता है, तो उसको भोजन देने का पूरा प्रयास किया जा रहे हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। इस कार्य में विजय वशिष्ठ, श्वेता वशिष्ठ, दिवेश शर्मा, धीरज शर्मा, अभिनव वशिष्ठ, अनुभव वशिष्ठ, भानु वर्मा, वैभव गर्ग सबका विशेष रूप से सहयोग प्राप्त हो रहा है।