फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुतलों से लकड़ी लेने टूट पड़े लोग, पुलिस ने खदेड़ा

Wed, 21 Oct 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मॉडल टाउन में रावण के पुतले की लकड़ी लेने पहुंचे लोगों पर बल प्रयोग करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। मॉडल टाउन स्थित दशहरा ग्राउंड में प्रचंड आग की लपटों व आतिशबाजी के बीच लोग पुतलों से लकड़ी लेने के लिए लोग टूट पड़े। रावण का पुतला 75 फीट का था और भारी मात्रा में पटाखों का उपयोग किया था।
विज्ञापन

पुतले की लकड़ियां जलकर गिर रही थी और पटाखे बज रहे थे। इस दौरान रावण के पुतले की लकड़ी लेने के लिए दौड़ पड़े। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसी तरह नगर भ्रमण कर जब शोभायात्रा दहशरा ग्राउंड में प्रवेश हुई तो लोग कलाकारों व शोभायात्रा में लगी ट्रॉलियों की ओर दौड़ पड़े। श्रीराम, लक्ष्मण, रावण के पैर छूने और सेल्फी लेने की लोग दौड़ पड़े। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। संवाद

मॉडल टाउन में रावण के पुतले की लकड़ी लेने पहुंचे लोगों पर बल प्रयोग करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें