सेक्टर 17 थाना में दो पक्षों में झगड़ा हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने बीच बचाव करवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। जानकारी अनुसार 16 जुलाई को वंश ने बलराम को फोन कर गाली गलौच की थी। इसकी शिकायत बलराम ने पुलिस को दी थी। इस शिकायत पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। वहां पर दोनों के बीच कहासुनी हुई।
पंसारी बाजार निवासी वंश का कहना है कि जब वह अपने पिता के साथ थाने में आया तो वहां पर दूसरे पक्ष के लोग खड़े थे। उन्होंने देखते ही उस पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि कहासुनी दोनों पक्षों में हुई थी। दोनों को समझाकर शांत करा दिया गया।