फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन काटने के मैसेज भेजकर ठगे जा रहे लोग, खाते से दो लाख 40 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बिजली विभाग के नाम पर मैसेज भेज कर ठगों ने प्रोफेसर कॉलोनी के गुलशन कुमार के खाते से दो लाख 40 हजार रुपये उड़ा दिए। मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुलशन कुमार ने शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता हैं। 17 जुलाई को उनके मोबाइल पर मैसेज आया। जिसमें अंग्रेजी में लिखा था कि उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिल अपडेट कराने के लिए एक नंबर दिया हुआ था। जिस पर संपर्क करने के लिए कहा गया था। गुलशन कुमार ने मैसेज में दिए नंबर पर तुरंत फोन किया। बात करने वाले ने उनसे बिल अपडेट करने के नाम पर मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया। यह ऐप डाउनलोड कराने के बाद उसे 10 रुपये अपने नंबर पर भेजने को कहा। उसकी बातों में आकर गुलशन कुमार ने 10 रुपये भेज दिए। इसके तुरंत बाद उनके क्रेडिट कार्ड के खाते से अलग-अलग कर दो लाख 40 लाख रुपये कट गए। यह पैसा कटने के बाद उन्होंने दोबारा उस नंबर पर कॉल की तो कोई जवाब नहीं दिया गया।
जागरुकता ने ठगी से बचाया
विष्णु गार्डन के मुकेश सिंगला ने बताया कि उसके मोबाइल पर भी बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने का मैसेज आया था। जबकि उसका कोई बकाया था ही नहीं। वह जागरूक था इसलिए आरोपी की बातों में नहीं आया। ऐसे में सरकार को इस तरह के मैसेज भेजने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

बिजली निगम कोई मैसेज नहीं भेज रहा : यशबीर सिंह
बिजली निगम के एसई यशबीर सिंह का कहना है कि बिजली निगम की तरफ से इस तरह के कोई मैसेज लोगों को नहीं भेजे जा रहे। यह कार्य ठगी करने वालों का है। ऐसे मैसेज का कोई भी जवाब न दें। मैसेज में दिए गए नंबर पर फोन भी नहीं करना है। ठगों के कहने पर अपने मोबाइल में कोई भी एप इंस्टॉल न करें। अगर आपको ऐसे मैसेज प्राप्त होते है तो आप नजदीकी विद्युत कार्यालय में जाकर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें