फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में गैस की शिकायतें लेकर पहुंचे लोग

Fri, 20 Mar 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अ​धिकारी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। जिले में मचे गैस किल्लत के हाहाकार से प्रशासन का समाधान शिविर भी अछूता नहीं रहा। समाधान शिविर में भी गैस न मिलने की शिकायत लेकर लोग पहुंचने लगे हैं। जिला सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर में घरेलू गैस संबंधी दो शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंची। दोनों ही शिकायतों को जिला खाद्यापूर्ति एवं नियंत्रक को भेज दिया गया है।
शिविर में वीरवार को शिविर में कुल आठ शिकायतें आईं, लेकिन समाधान किसी का भी नहीं हो पाया। शिविर नगराधीश पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में लगाया गया। इस दौरान शहर के वार्ड नंबर-12 निवासी कृष्ण चंद ने गैस सिलिंडर न मिलने की शिकायत दी। कृष्ण चंद ने विनीत इंडिया ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलिंडर न देने पर शिकायत दी।
विज्ञापन

इसी तरह शहर निवासी अभिनव भट्ट ने कावेरी गैस एजेंसी पर गलत सूचना देने का आरोप लगाया और शिकायत दी। नगराधीश के आदेशों पर दोनों शिकायतें जिला खाद्यापूर्ति एवं नियंत्रक को समाधान के लिए भेज गई हैं। इसके अतिरिक्त
सेक्टर-17 जगाधरी निवासी नेहा गर्ग ने रेन वाटर पाइप लाइन जाम होने, शहर निवासी वंश गुप्ता ने बिजली की तारे ठीक करवाने, गांव टापू कमालपुर निवासी प्रदीप सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक की शुगरमिल शाखा में काम न होने की समस्या रखरी
गांव अमादलपुर निवासी वसीमा बेगम ने लाडो लक्ष्मी योजना दोबारा शुरू करवाने, गांव भोगपुर निवासी सपना ने ज्यादा आमदनी दिखाकर पेंशन रोकने, यमुनानगर निवासी रामईश्वर ने पूजा को कुक के पद पर कार्य करने की सहमति देने की शिकायतें व समस्या रखीं। अधिकारी ने सभी शिकायतें संबंधी विभाग को समाधान के लिए भेजी हैं।
विज्ञापन

इस दौरान नगराधीश पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का प्रयास करें, यदि कोई समस्या दस्तावेजों या जांच आधारित है तो उसका समयबद्ध होकर निपटान करवाना सुनिश्चित करें। नगराधीश ने कहा कि समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से हर सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक शिविर लगाए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर लग रहे हैं। इस दौरान समाधान शिविर के विशेष सदस्य जगदीश बब्बर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें