फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से लोग परेशान : राव नरेंद्र

Wed, 25 Nov 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मोहन गुर्जर के आवास पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व अन्य नेता। स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के नतीजे इसका ताजा उदाहरण हैं। भाजपा की सोच और कार्यशैली अब जनता के सामने आ चुकी है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनता भाजपा की तानाशाही कार्यशैली से परेशान है और आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका जवाब देगी। ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, सह प्रभारी रवि जोशी और जगाधरी विधायक अकरम खान के साथ मंगलवार को जगाधरी के सेक्टर-15 स्थित पार्टी के जिला महासचिव एवं पूर्व चेयरमैन मोहन गुर्जर के निवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। जनता अब उसकी नीतियों और कार्यशैली को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इन चुनावों में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जीत का परचम लहराएंगे। भाजपा मुंह की खाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सुरेश डांढा, पूर्व विधायक लहरी सिंह, संजीव भारद्वाज, सतपाल कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें