फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेसहारा पशुओं से लोग परेशान, हो रहे हादसे

Tue, 10 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर में बेसहारा पशु गलियों, सड़कों पर झुंड में देखे जा सकते हैं। बेसहारा पशुओं के कारण वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। नगरपालिका की ओर से लंबे समय से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई अभियान न चलाए जाने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

शहर निवासी रोहित, राजेश, सोनू, संदीप, राहुल आदि का कहना है कि इस समय 100 से अधिक बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। बेसहारा पशुओं से शहर में खेती करने वाले किसान भी बहुत परेशान है। ये पशु उनकी फसलों को नष्ट कर रहे है। लंबे समय से शहर में नगर पालिका की ओर से इन बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया।बेसहारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पशुओं के शहर के लोग बेहद परेशान है। शहर की सड़कों के बीचो बीच बेसहारा पशुओं के झुंड दिन रात बैठे रहते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेजा जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें