फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : राणा

Wed, 09 Sep 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनते मंत्री श्या​म सिंह राणा। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने का काम किया है। वह मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव जोड़ियां, फर्कपुर, अपना पार्क, रविदास मंदिर, मंडेबरी, खेड़ी रांगड़ान में दौरे के दौरान लोगों से संवाद कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मंत्री और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि रादौर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम में शामिल गांवों और क्षेत्र में सीवरेज, नालियों, गलियों तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को रादौर अनाज मंडी में सुबह की सैर के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, सरपंचों और ग्रामीणों से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें