फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चुनावी चर्चाओं में लोग उठा रहे स्थानीय मुद्दे

Sun, 19 May 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही रादौर में चुनावी चर्चा जोरो पर चल रही है। चाहे पार्क हो, चौपाल हो या बाजार हो, हर किसी को आजकल चुनाव पर चर्चा करते देखा जा रहा है। यहां तक कि लोग अलग अलग पार्टियों के उम्मीदवारों को लेकर गर्मागर्म बहस करते देखे जा रहे हैं। उम्मीदवारों की हार जीत को लेकर शर्तें लगाई जा रही है।
बतादें कि 25 मई को चुनाव है। जिसको लेकर हर कोई उम्मीदवारों की जीत व हार को लेकर अपने अपने तर्क देने में लगा हुआ है। आपस में बहस करना और उम्मीदवारों को लेकर दावे करना आम बात हो गई है। स्थानीय मंजीत सिंह, मूलराज, भारतभूषण, विनोद कुमार, चारूल, प्रमोद, मोहनलाल, देवीदयाल ने बताया कि चुनावों को लेकर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया देने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं आम मतदाता चुप है। पार्टियों के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर अपनी पार्टियों की खूबियां बताकर मतदाताओं को रिझाने का काम कर रहे हैं। लेकिन मतदाता सभी उम्मीदवारों को परखने में लगा हुआ है। हर जगह चुनावी चर्चाएं हो रही है। चुनाव में स्थानीय मुद्दे भी हावी है। युवा संदीप, महेश, नरेंद्र, यंकी, सन्नी, प्रवेश ने बताया कि बेरोजगारी को लेकर युवा परेशान है।
युवा सरकार से रोजगार की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं युवा रादौर में अधूरे पड़े खेल स्टेडियम को जल्द बनाए जाने की मांग भी कर रहा है। जिससे युवा नशे से बचकर खेलो की ओर ध्यान दे सके। युवाओं ने बताया कि इस समय शहर में खेलने के लिए कोई मैदान नहीं है। खेलने के लिए शहर के युवा नाचरौन गांव में स्थित स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए जाते है।
विज्ञापन

उधर वृद्ध रामशरण, दयाल चंद, रामजी लाल, रामकुमार, नराता राम आदि ने बताया कि शहर में वृद्धों के बैठने के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी मांग है कि सरकार शहर में एक पुस्तकालय व कम्युनिटी हॉल की व्यवस्था करे। जिससे वृद्ध अपना समय बिता सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें