फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोगों को भा रही थीम वेडिंग, हर समारोह की अलग तैयारी

Tue, 04 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पैलेस में थीम वेडिंग के लिए की गई सजावट।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सोशल मीडिया के प्रभाव से विवाह की परंपरा व रीति रिवाज भी अछूते नहीं हैं। यही कारण है कि आज पारंपरिक समारोह की अपेक्षा थीम वेडिंग की मांग बढ़ गई है। थीम वेडिंग पारंपरिक विवाह समारोहों की तुलना में अधिक लोकप्रिय हो रही है और इसके प्रति लोग खूब आकर्षित हो रहे हैं। इससे वेडिंग प्लानर, मैरिज लॉन, हॉल, टेंट, डीजे, वीडियोग्राफी सहित अन्य की मांग भी बढ़ी है।
शादी समारोह के हर कार्यक्रम में अलग-अलग थीम देने की लोग मांग कर रहे हैं। अब शादी के लिए लोग थीम वेडिंग के अनुसार ही घरों व आयोजन स्थलों की सजावट करवा रहे हैं। यही नहीं विवाह की विभिन्न रस्मों के अनुसार परिधान और वैसी ही सजावट का जिले में ट्रेंड जोरों पर है। इसके लिए हर रस्म व रिवाज के लिए विशेष सजावट की जाती है। जिस तरह मेहंदी रस्म के लिए हरियाली, ग्रीन लाइटिंग का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

वहीं इसमें भाग लेने वाले लोग भी हरे रंग के परिधान पहनकर शामिल होते हैं। वहीं, लोग अपनी थीम देकर भी सजावट व रंगों का चयन करते हैं। इसी तरह हल्दी पर पीले रंगों के फूलों, टेंट से पीली सजावट की जाती है। टेंट हाउस संचालक आकाश ने बताया कि थीम वेडिंग में हर रस्म को निभाने के लिए विशेष सजावट आइडिया, विषय आधार पर सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं। दूल्हा और दुल्हन के साथ परिजन पारंपरिक साज-सजावट से हटकर यूनिक, साज-सज्जा की मांग कर रहे हैं।
बैंक्वेट हाॅल संचालक नीटू ने बताया कि दूल्हा, दुल्हन व परिजनों की मांग व बजट के अनुसार कार्यक्रम स्थल को थीम आधारित सजाया जाता है। ईको फ्रेंडली वेडिंग थीम की भी लोगों में मांग बढ़ी है। वेडिंग प्लानर यश ने बताया कि राजस्थानी वेडिंग थीम, राजशाही वेडिंग थीम, बॉलीवुड थीम की मांग है। वहीं, लॉन व पंडाल को लाइटिंग और फूलों की सजावट से खास लुक दिया जाता है।
विज्ञापन

थीम आधारित शादियों में छोटी-छोटी चीजों पर बहुत ध्यान दिया जाता है। समारोह के दौरान समूह नृत्य के साथ वर-वधू का प्रवेश, फ्लावर पैकेजिंग थीम, विभिन्न तरीके से जयमाल, वर-वधू के बड़े पोस्टर, गायकों की मांग है। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश पर विशेष सजावट की जाती है। उन्होंने बताया कि लोग सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट व डिजाइन दिखाकर सजावट व कार्यक्रम करने की मांग कर रहे हैं।

पैलेस में थीम वेडिंग के लिए की गई सजावट।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें