फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य सुस्त होने से रोज जाम से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
व्यासपुर रोड पर वीटा मिल्क प्लांट के पास लगा जाम। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। करीब छह माह पहले शुरू हुआ काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। सड़क पर डाली गई मिट्टी में आए दिन वाहन फंस रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है।
रविवार रात करीब 11 बजे एक लोडेड बड़ा ट्रक सड़क पर डाली गई मिट्टी में धंस गया। चालक ने ट्रक को निकालने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक के फंसने से मार्ग पर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारियों ने निर्माण एजेंसी के ठेकेदार से कई बार संपर्क कर मौके पर जेसीबी भेजने का आग्रह किया, लेकिन रात के समय कोई मशीन नहीं पहुंची।
विज्ञापन

इसके चलते ट्रक लंबे समय तक सड़क पर फंसा रहा और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी दिनभर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सड़क के संकरे हिस्सों और मिट्टी के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी रही, जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।
स्थानीय निवासी विनोद कुमार, रवि, रिंकू और अन्य लोगों का कहना है कि जनवरी माह में शुरू हुआ निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। उनका आरोप है कि महज दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे को ऊंचा उठाने और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से करीब दो करोड़ रुपये की लागत से सीसी ब्लॉक लगाने और सड़क सुधार का कार्य किया जा रहा है। व्यासपुर क्षेत्र में शिव चौक से पुराने पेट्रोल पंप तक सीसी ब्लॉक लगाए जा चुके हैं, जबकि शाहपुर मोड़ से वीटा मिल्क प्लांट तक का कार्य अभी जारी है।
लोगों का कहना है कि सड़क का स्तर नीचा होने के कारण हर वर्ष मानसून के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती थी। इसी समस्या के समाधान के लिए सड़क को ऊंचा करने हेतु मिट्टी डाली गई, लेकिन निर्माण कार्य में हो रही देरी अब नई मुश्किलें पैदा कर रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसी से मानसून शुरू होने से पहले निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।
विज्ञापन

सड़क का निर्माण कार्य तेज करने के लिए ठेकेदार को बोल दिया है। मशीनों से मिट्टी की लेयर धीरे-धीरे साफ करनी पड़ती है। मंगलवार को वाहन चालकों को कोई दिक्कत नहीं होगी। करीब एक माह और काम पूरा होने में लग जाएगा। - दलबीर राठी, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें