फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जंग में लोग सरकारी कोष में कर रहे दान

विज्ञापन
शिक्षामंत्री को राहत राशि का चैक सौंपते उद्योगपति। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जगाधरी। वैश्विक महामारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। एेसे समय में सभी किसी न किसी रूप में अपना सहयोग दे रहे हैं। इसी कड़ी में महालक्ष्मी नमकीन ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। शिक्षामंत्री कंवरपाल ने बताया कि समाज में रहने वाले सभी लोगों को इस आपदा की घड़ी में अपना सहयोग देना होगा। उन्होंने बताया कि नमकीन उद्योग के सिकंदर मल्होत्रा, गुलशन मल्होत्रा, अभिषेक मल्होत्रा ने 51 हजार रुपये सीएम रिलीफ फंड में दिया है। शनिवार को संचालकों ने राशि का चैक शिक्षामंत्री को भेंट किया। शिक्षामंत्री ने कहा कि सरकार कोरोना प्रभावित लोगों की लगातार मदद कर रही है। जिसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। शिक्षामंत्री ने कहा कि सभी नागरिकों को अपना मुंह मास्क या कपड़े से ढ़कना चाहिए। साबुन व साफ पानी से अपने हाथों को थोड़ी थोड़ी देर बाद धोते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वासतिक ट्रेडर्स से प्रेम सागर, विवेक मंगला ने 5100 रुपये का चैक राहत कोष में भेंट दिया है। इस दौरान निशचल चौधरी, निकुंज गर्ग, तेजपाल शर्मा व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें