जरूरतमंदो को भोजन वितरित करते मंच सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर लॉकडाउन के 33वें दिन अग्रवाल युवा मंच की ओर से 200 पैकट दिन के भोजन का वितरण किया गया। मंच के संरक्षक पंकज मित्तल, उप प्रधान अतुल गोयल, विनय बंसल ने भोजन के पैकेट वितरित किए। उन्होंने इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस से फैली कोविड-19 नाम की बीमारी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और इस बीमारी से बचाव संबंधित बातों के बारे में भी प्रचार किया गया। उन्होंने लोगों को सोशल डिस्टेंस, सैनिटाइजर का प्रयोग और मुंह ढक कर के रखने बारे प्रेरित किया। आशीष मित्तल ने बताया कि आज का भोजन सुदेश गोयल, तारा चंद गोयल के विशेष सहयोग से प्राप्त हुआ। इसके लिए मंच के सभी सदस्यों ने उनका धन्यवाद किया।