फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बढ़ती चोरियों पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। बढ़ती चोरियों की घटनाओं से गुस्साए दुकानदारों व ग्रामीणों ने मंगलवार को जठलाना में यमुनानगर-करनाल मार्ग जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना पर पंहुची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने जाम खोल दिया, पर चेतावनी दी कि चोरी के आरोपी 24 घंटे में न पकड़े गए तो फिर मार्ग जाम की चेतावनी दी। जठलाना के मनोज कुमार, शम्मी, सुरेंद्र वर्मा, अनुज, शुभम, राहुल, देवेंद्र ने बताया कि एक माह के दौरान जठलाना में चोरी की 15 घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें मेन बाजार में दो लाख रुपये की चोरी भी शामिल है। उन्होंने गांव में बढ़ रही चोरी की घटनाओं का मुख्य कारण बढ़ते नशे को बताया। कहा कि पुलिस न तो नशे पर लगाम लगा पा रही है और न चोरी के आरोपी पकड़ रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चोरी के मामले में एक आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया था, पर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस कारण पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों को रोष स्वरूप मार्ग जाम करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें