बैठक के दौरान मौजूद पीएनबी बैंक अधिकारी व कर्मचारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन सर्कल यमुनानगर के सदस्यों के साथ पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हेड त्रिमूर्ति शिव पांडे (सर्कल कार्यालय करनाल) में नववर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पंजाब नेशनल बैंक के लीड बैंक कार्यालय जगाधरी में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में रिटायर्ड अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं पर मंथन किया गया। सर्कल हेड त्रिमूर्ति शिव पांडे ने कहा यदि किसी सदस्य को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे सीधे उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से सूचित कर सकते हैं। संवाद