फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन न मिलने पर भड़के पेंशनधारक, नेशनल हाईवे पर बैठ लगाया जाम

Thu, 20 Aug 2015 11:55 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पेंशन के लिए बार-बार बैंक में चक्कर लगा रहे पुराना हमीदा के सैकड़ों पेंशनधारक वीरवार को भड़क गए। पेंशन धारकों ने स्टेट बैंक आफ पटियाला की शुगर मिल शाखा के बाहर नेशनल हाईवे के बीच बैठकर जाम लगा दिया। लगभग 15 मिनट तक जाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इससे पूर्व पेंशन धारकों ने बैंक के अंदर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी राजीव मिगलानी, जिला कल्याण अधिकारी, हमीदा चौकी प्रभारी यशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेंशन धारकों को जल्द पेंशन दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पेंशनधारकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उन्हें पेंशन नहीं मिली तो वह दोबारा सड़क पर बैठ हाईवे जाम करेंगे।
पुराना हमीदा में पुराने वार्डों के तहत चार वार्ड है। वार्ड नंबर 28 और 31 के अधिकतर पेंशनधारकों की पेंशन पंजाब नेशनल बैंक और अन्य बैंकों के माध्यम से मिल रही है। वार्ड नंबर 29 व 30 के पेंशनधारकों की पेंशन स्टेट बैंक ऑफ पटियाला शाखा शुगर मिल के माध्यम से दी जानी है। नगर निगम पार्षद नवनीत शर्मा, पेंशन धारक बलवंत सिंह, किरपाल, गुरमुखी, आशादेवी, महिंद्र कौर, बचनी देवी, रमेशचंद, मुस्तफा, हरबंस लाल, निरंजन सिंह, जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अंतिम बार अप्रैल माह की पेंशन मिली थी। उसके बाद उन्हें आज तक पेंशन नहीं दी गई। बैंक की ओर उनके खाते तो अपलोड कर दिए गए है, लेकिन अभी तक उनमें सरकार की ओर से पेंशन अपलोड नहीं गई गई। पेंशन के लिए वह चार माह से बैंकों के चक्कर काट रहे है। लेकिन बैंक कर्मचारी उनसे सीधे राह बात करने को तैयार नहीं। रोजाना क्षेत्र के सैकड़ों पेंशनधारक बैंक में इस उम्मीद से आते है कि आज उन्हें पेंशन मिल जाएगी, लेकिन जब बैंक आते है तो यहां कर्मचारी उन्हें यहीं जवाब देते है कि उनकी पेंशन उनके खाते में अपलोड नहीं हुई। हर बार बैंक अधिकारी व कर्मचारी उन्हें कुछ दिनों बाद आने की बात कहते है, जब वह बैंक आते है तो फिर वहीं बात सुनने को मिलती है। पेंशनधारकों ने बताया कि वह बैंक में पांच-छह बार आ चुके है। वीरवार को भी सभी पेंशनधारक पेंशन लेने के लिए बैंक आए थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनकी पेंशन अपलोड नहीं हुई तो वह भड़क उठे और बैंक में हंगामा करने लगे। इसके बाद सभी पेंशनधारक बैंक के बाहर चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर आ गए। यहां वह सड़क के बीच बैठ गए और जाम लगा दिया। जाम लगने से मार्ग पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। जाम की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी राजीव मिगलानी, हमीदा चौकी इंचार्ज यशपाल नेहरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेंशनधारकों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

बॉक्स
जिंदा होने का मांग रहे सबूत  
पेंशन के लिए भटके रहे पुराना हमीदा निवासी त्रिलोक से समाज कल्याण विभाग जिंदा होने का सबूत मांग रहे है। त्रिलोक ने बताया कि कुछ माह पूर्व उनके क्षेत्र से ही त्रिलोक नाम के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि विभाग ने उस व्यक्ति के मरने के बाद गलती से उसकी पेंशन काट दी। इस पता उसे विभाग जाने तब पता चला जब उससे उसके जिंदा होने के सबूत मांगे गए।
बॉक्स
इंटरनेट पर दिखा रहे अपलोड हो गई पेंशन तो बैंक में क्यों नहीं :
पेंशनधारकों ने बताया कि कुछ पेंशनधारकों ने पेंशन यूनीक कोड को इंटरनेट कैफे पर जाकर अपने पेंशन की जानकारी ली। जहां पर उनके खाते में सात अगस्त को मई माह की पेंशन अपलोड दिखाई गई। लेकिन जब वह बैंक में पूछने आए तो यहां बैंक कर्मचारियों ने उनकी पेंशन अपलोड नहीं होने की बात कहीं।
विज्ञापन

वर्जन
पेंशन न मिलने से परेशान पुराना हमीदा के पेंशनधारकों के सड़क पर बैठने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। समाज कल्याण के अधिकारियों ने उन्हें एक सितंबर तक पेंशन देने का आश्वासन देकर शांत किया।
- राजीव मिगलानी, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें