फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए बैंक में हंगामा

Wed, 08 Jul 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से पेंशन न मिलने पर बैंक पहुंचे कैंप और पुराना हमीदा क्षेत्र के पेंशनधारकों ने जमकर हंगामा किया। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ड पार्षदों ने पेंशन धारकों को समझा कर शांत किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी पेंशन नहीं मिली तो वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन



पेंशन मिलने की सूचना पर कैंप और हमीदा क्षेत्र के डेढ़ सौ के करीब पेंशन धारक कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर विश्वकर्मा चौक  के नजदीक स्थित सिंडीकेट बैंक में पहुंचे। लेकिन यहां उन्हें पेंशन नहीं मिली। इससे पेंशन धारक भड़क गए और बैंक में हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर वार्ड नंबर 14 की पार्षद निर्मला चौहान और वार्ड नंबर 17 की पार्षद सुशील जावला के पति अमन जावला मौके  पर पहुंचे। उन्होंने पेंशन धारकों को समझाकर शांत किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों से बात की।

बैंक अधिकारियों ने दूसरे बैंक से पेंशन मिलने की बात कहीं। इसके बाद पेंशन धारकों ने बैंक के बाहर आकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक में पहुंचे। यहां भी उन्हें पेंशन नहीं मिली। जिस पर पेंशनधारकों ने यहां भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पेंशन धारक वेद प्रकाश, प्रेम कुमार, विनय, कौशल्या, सुमन और प्रीतम कौर का कहना है कि उनका महीने का खर्च उनकी पेंशन पर निर्भर करता है। लेकिन पिछले दो महीने से बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिली है।
विज्ञापन


इसकी वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्हें पेंशन लेने के लिए लगातार बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन बार-बार चक्कर काटने के बाद भी पेंशन कब मिलेगी, इसके बारे में उन्हें जानकारी देने वाला कोई नहीं है। पार्षदों के काफी समझाने पर पेंशनधारक लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें