फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कलेसर में पीसीसीएफ का औचक निरीक्षण, खैर तस्करी पर सख्त रुख

Mon, 06 Apr 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कलेसर एरिया में जंगल के पास हो रहे खनन को देखते प्रधान मुख्य वन संरक्षक केसी मीणा। विभाग
विज्ञापन
प्रतापनगर। खैर तस्करी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक केसी मीणा ने रविवार को कलेसर नेशनल पार्क सहित विभिन्न वन क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जंगलों में बढ़ती अवैध खनन गतिविधियों और खैर तस्करी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने खैर तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने को कहा।
विज्ञापन

इसके अलावा वह भगवानपुर, मजाहिदवाला, देवधर, मांडेवाला, गनौली, कोट, बनसंतौर का भी दौरा करने पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जंगलों में अवैध कटान और खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने स्टाफ की कमी और संसाधनों के अभाव की समस्या भी रखी। इस पर केसी मीणा ने आश्वासन दिया कि अन्य जिलों से कर्मचारियों की तैनाती कर यमुनानगर के संवेदनशील क्षेत्रों को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए हथियारों की संख्या बढ़ाने हेतु सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
उन्होंने फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए कि नियमित गश्त बढ़ाई जाए, मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही वन्य प्राणी विभाग और सीआईए ने मिलकर जाटोंवाला गांव में छापा मारा था, जिसमें एक घर से 25 से 30 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई थी। पुलिस ने तीन सगे भाइयों को खैर तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें