फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों के खातों में पहुंची गेहूं की 153 कराेड़ रुपये की पेमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है। 13 अनाज मंडियों में अभी तक 163032 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके साथ ही किसानों के खातों में भी गेहूं के भुगतान के पैसे आने शुरू हो गए हैं। खरीद एजेंसियों की ओर से अभी किसानों को 153 करोड़ 15 लाख 86123 रुपये की पेमेंट की जा चुकी है। खातों में फसल का पैसा आने से किसानों को काफी राहत मिली है। वहीं मौसम खराब होने के बाद मंडियों में गेहूं की उठान में तेजी आई है। मंडियों से 88778 मीट्रिक टन गेहूं की उठान हो चुकी है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में अभी तक जो 163032 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई है उसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 53250 मीट्रिक टन, हैफेड ने 87901 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयरहाउस काॅर्पोरेशन ने 14489 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
बिलासपुर अनाज मंडी में 22307 मीट्रिक टन, छछरौली मंडी में 14119 मीट्रिक टन, गुमथला राव मंडी में 4346 मीट्रिक टन, जगाधरी मंडी में 23760 मीट्रिक टन, जठलाना मंडी में 2513 मीट्रिक टन, खारवन मंडी में 2255 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई है। इसी तरह प्रतापनगर मंडी में 15628 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर में 30314 मीट्रिक टन, रादौर में 23960 मीट्रिक टन, रणजीतपुर मंडी में 5576 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 5540 मीट्रिक टन, साढौरा मंडी में 12525 मीट्रिक टन तथा यमुनानगर मंडी में 189 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में साफ रहेगा मौसम :
दो दिन पहले आई आंधी व बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भीग गई है। फसल गीली होने से कटाई कुछ हद तक प्रभावित हुई है। ऐसे में सोमवार व मंगलवार तक मंडियों में आने वाली गेहूं की मात्रा में कमी हो सकती है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। वहीं बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की कमी आई है। जिले का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था, जो रविवार को 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस सप्ताह में तापमान 39 डिग्री तक जाने की संभावना है।
वर्जन:

अनाज मंडियों में सरकार द्वारा निर्धारित मानक के हिसाब से गेहूं की खरीदी जा रह है। अब तक 153 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। उठान भी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

-जतिन मित्तल, डीएफएससी यमुनानगर।

19 अप्रैल तक अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद, उठान व किसानों को हुई पेमेंट:
मंडी खरीद उठान पेमेंट
जगाधरी 23760 16330 189884775
सरस्वतीनगर 30314 16670 330513462
प्रतापनगर 15628 9894 131518800
छछरौली 14119 10250 176532612
व्यासपुर 22307 10036 182082110
रादौर 23960 11078 166154364
गुमथला राव 4346 1198 17400000
जठलाना 2513 965 13700000
खारवन 2255 1142 14900000
रणजीतपुर 5576 2893 45000000
रसूलपुर 5540 3743 69800000
साढौरा 12525 4526 71200000
यमुनानगर 189 53 800000
कुल 163032 88778 1531586123
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें