फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिरिक्त पटवार सर्कल का काम नहीं करेंगे पटवारी

Thu, 03 Aug 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। पटवारी और कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश के आह्वान पर जिले के पटवारी भी अतिरिक्त पटवार सर्कल का काम नहीं करेंगे। इस फैसले के बाद पटवारियों ने अभिलेख अपनी तहसीलों में जमा कर दिए हैं।
एसोसिएशन के जिला प्रधान रामफल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी 2023 को पटवार यूनियन की मुख्य मांगों जैसे वेतन वृद्धि और खाली पड़े पदों को भरने वाले आश्वासन दिया था। आठ महीने गुजर जाने के बाद भी न तो सरकार ने वेतन में वृद्धि की और न ही खाली पड़े हुए पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पटवारियों के 1200 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

जिला सचिव अवतार सिंह ने बताया कि यमुनानगर की सभी तहसीलों रादौर, जगाधरी, बिलासपुर, छछरौली सरस्वतीनगर, प्रतापनगर, साढौरा के सभी अतिरिक्त पटवार सर्कल का रिकॉर्ड कार्यालय तहसील में जमा करवा दिया। आज से कोई भी पटवारी अतिरिक्त कार्यभार में दिए गए सर्कल का काम नहीं करेगा।
विज्ञापन

तहसील छछरौली से प्रधान तरुण धीमान, रादौर तहसील प्रधान रविंद्र सिंह, बिलासपुर तहसील प्रधान तरसेम राणा कानूनगो, जगाधरी तहसील प्रधान चेला राम, सरस्वतीनगर तहसील प्रधान मनीष पराशर, साढौरा तहसील प्रधान कपिल शर्मा, प्रतापनगर तहसील प्रधान प्रवीण ने अपनी-अपनी तहसीलों के रिकॉर्ड जमा कराने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें