फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले की वन संपदा को बचाने के लिए बढ़ाई पेट्रोलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की वन संपदा को बचाने के लिए वन विभाग ने पहले से और पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया है। हालांकि विभाग के पास कर्मचारियों का टोटा है, उसके बाद भी दिन रात जंगलों की पेट्रोलिंग की जा रही है। सबसे ज्यादा पेट्रोलिंग उस एरिया की हो रही जहां पर तस्करों द्वारा हरे भरे पेड़ों को काटा गया है। इसके अलावा अभी तक जहां-जहां से अधिक पेड़ काटे गए हैं, उन जगहों को विभाग की तरफ से कभी की निशानदेही की जा चुकी है। बताया जा रहा विभाग की तरफ से कर्मचारियों को भी सख्त हिदायतें दी गई है वे पेट्रोलिंग के दौरान कोई लापरवाही न बरते। उल्लेखनीय है जिले के जंगलों में सफेदे, जमोआ इत्यादि के अलावा बेशकीमती खैर के पेड़ भी हैं। जिन पर अकसर तस्करों की नजर रहती है। इन्हीं को तस्करों से बचाने के लिए पेट्रोलिंग को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


जगाधरी रेंज की बात करें तो इसमें कलानौर, मानकपुर, दादूपुर, मुजादवाला, छप्पर, जगाधरी, गुंदियाना, रादौर, हरनौल व यमुनानगर ईस्ट बीट है। इसी तरह कलेसर रेंज में चिकन, कलेसर, खिजरी, खिलांवाला, मुजाफ्त, अंबवाली, प्रतापनगर, मांडेवाला व ताजेवाला बीट है। जबकि साढौरा रेंज में बिलासपुर, मलिकपुर बांगर, धनौरा, काठगढ़, सुंदर बहादुरपुर, असगरपुर, सेलपुर, चाहड़वाला, साढौरा व ठसका बीट है। इसी प्रकार छछरौली रेंज में छछरौली, चिकन नोर्थ, डारपुर, इंब्राहिपुर, बनसंतोर, कोट, नगली बांगा व नगली संडान बीट है।


जिले में कलेसर रेंज में नागलपती, खिलावाला, कांसली, सेंचुरी व मांडेवाला आदि जगह पर छोटे-बड़े जंगल है। इसी तरह छछरौली रेंज में चिकन, ताहरपुर, नगली, इब्राहिम, जसांवाला के अलावा साढौरा रेंज में छोटे-बड़े 20 जंगल हैं। जबकि बिलासपुर ब्लॉक में मलिकपुर बांगर, राइयांवाला, बिलासपुर, संधाय, रामगढ़ आदि जंगल हैं। लेकिन इन सभी जंगलों में सबसे बड़ा जंगल कलेसर है जो 11570 एकड़ा एरिया में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें