फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बदलते मौसम में बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज बढ़े

Mon, 07 Oct 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। बारिश के बाद जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप हो रही है तो सुबह-शाम गुलाबी ठंड का असर दिख रहा है। 24 घंटे में बदलते तापमान से लापरवाही करने वाले लाेगों की तबीयत बिगड़ रही है। ऐसे में चिकित्सकों के पास वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, सिर दर्द इत्यादि के मरीज बढ़े हैं।
दिन में धूप के कारण तापमान 32 से 33 डिग्री तक रहता है। रात को पारा 22 डिग्री से भी नीचे पहुंच रहा है। देर रात दो से चार बजे के बीच ठंडक महसूस होती है। ऐसे में लापरवाही करने वालों की तबीयत खराब हो रही है। रात दस बजे के बाद बाइक इत्यादि पर घूमने वालों को भी सर्दी का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे बदलाव का शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दिन में तापमान अधिक है तो रात में अब चादर की जरूरत पड़ रही है। यही कारण है कि चिकित्सकों के पास मौसमी सामान्य रोगों के मरीज बढ़े हैं। सामान्य रोग चिकित्सक डॉ. सौरभ गर्ग ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, सिर दर्द, वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।
इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। मामूली सी लापरवाही लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। ऐसे मौसम में लोगों को सुबह-शाम ठंड ध्यान रखने की आवश्यकता है। विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता भी कम हो जाती है।
विज्ञापन



कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि ने बारिश के बाद मौसम शुष्क हुआ है। दिन के तापमान में कुछ वृद्धि होगी, जबकि रात के तापमान में गिरावट आएगी। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब धीरे-धीरे पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें