फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल ने एकता के सूत्र में पिरोया : डॉ. प्रेमपाल

Tue, 28 Oct 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित लोग व छात्राएं। आयेाजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुर्जर कन्या गुरुकुल कॉलेज देवधर में सरदार पटेल जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्यातिथि रिटायर्ड एचसी एस अधिकारी डॉ. प्रेमपाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया है।
उन्होंने कहा कि देश की 562 रियासतें स्वतंत्र भारतवर्ष का हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इन रियासतों को तिरंगे ध्वज के नीचे लाकर एक अखंड राष्ट्र निर्माण का असंभव कार्य कर दिखाया इसलिए उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। प्रिंसिपल डॉ. ममता शर्मा ने बताया कि 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है।
विज्ञापन

इसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और साइबर सिक्योरिटी सेल की ओर से सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की साइबर सिक्योरिटी सेल की ओर से सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

गुर्जर कन्या गुरुकुल शिक्षण संस्थान के संस्थापक पद्मश्री डॉ. ओमप्रकाश गांधी को सम्मानित किया गया। डॉ ओमप्रकाश गांधी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुर्जर कन्या विद्या मंदिर के प्रबंधक बीरम सिंह , कॉलेज प्राचार्या डॉ ममता शर्मा, विद्या मंदिर प्रधानाचार्य पूनम ढांडा व स्कूल, कॉलेज की मेधावी छात्राओं को भी यूनियन बैंक और खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें