फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेनें लेट होने से इंतजार में परेशान रहे यात्री

Fri, 24 Jul 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्टेशन पर आई ट्रेन में चढ़ता यात्री। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आनंद विहार-साहिबाबाद रेलखंड पर हुए मालगाड़ी हादसे का असर रेल यातायात पर अभी भी दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद देरी से चल रही ट्रेनों का शेड्यूल सही नहीं हो पाया है। ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान हैं।
अंबाला इंटरसिटी अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं जालंधर इंटरसिटी लगभग तीन घंटे विलंब से आई। शालीमार एक्सप्रेस ने यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार कराया। सियालदह एक्सप्रेस भी लगभग डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा दिल्ली रूट की अन्य कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शाम को ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों को रात गाड़ियों का इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही घंटों समय बिताना पड़ा। ट्रेन की सही स्थिति जानने के लिए यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड का सहारा लेते रहे। कई लोगों ने मोबाइल एप से भी ट्रेनों की लोकेशन पता करने का प्रयास किया।
लंबे इंतजार से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। रात बढ़ने के साथ प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालानी एक्सप्रेस एक घंटा 57 मिनट की देरी से पहुंची।
वहीं, गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस एक घंटा 37 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट की देरी से पहुंची। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारण ट्रेनें काफी लेट चल रही हैं। जल्द ही ट्रेनों को शेड्यूल सही हो जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
सियालदह एक्सप्रेस का 20 से 25 सितंबर तक मार्ग बदला
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के एसटीएन-पीकेए सेक्शन स्थित मुगमा स्टेशन पर प्री-नान इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलइकिंग का काम चल रहा है। काम करने के लिए रेलवे ने इस रूट पर ब्लॉक लिया है। इस कारण कुछ ट्रेन का रूट परिवर्तित किया गया। इसमें एक ट्रेन यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन से गुजरती है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस का संचालन 20 से 25 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें