प्रतापनगर। हैप्पी कार्ड होने के बावजूद रोडवेज बस में यात्री की टिकट काट दी। जब यात्री ने इसका विरोध किया तो उसे बीच में उतरने के कहा गया। इसके बाद पीड़ित ने सरकार से परिचालक पर कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित ने कहा कि कर्मचारी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रह है।
गांव बानियांवाला निवासी दीपक बंसल ने बताया कि शुक्रवार को वह यमुनानगर डिपो की देहरादून से यमुनानगर जा रही बस में प्रतापनगर से चढ़ा था। उसे यमुनानगर जाना था। दीपक ने बताया कि वह हैप्पी कार्ड धारक है और बस परिचालक को हैप्पी कार्ड के साथ आधार कार्ड डिजिलॉकर से दिखाया था। परंतु कंडक्टर ने नहीं सुनी। परिचालक ने डिजिलॉकर में दिखाया मेरा आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य कार्ड को दरकिनार कर दिया। परिचालक ने मुझे टिकट लेने के लिए बाध्य कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल मोड को बढ़ावा दे रही है। विभिन्न पोर्टल और कार्ड से लोग डिजिलॉकर जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करवा रही है। परंतु सरकारी कर्मचारी इसे मानते नहीं हैं, जिससे लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उसने रोडवेज अधिकारियों से परिचालक पर कार्रवाई की मांग की है।