फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेनों के इंतजार में यात्री हो रहे परेशान

Mon, 22 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन और मौजूद मौजूद। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कोहरे के कारण ट्रेनों का देरी से आना लगातार जारी है। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली तमाम में से करीब दो दर्जन ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यात्रियों का दिन व रात ट्रेनों के इंतजार में कट रही है। वे अपने गतंव्य पर भी समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं।
इस दौरान इंदौर अमृतसर अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से चली। इस दौरान गाड़ी संख्या 19325 इंदौर से अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे 54 मिनट लेट रही। इसी तरह गाड़ी संख्या 19326 अमृतसर से इंदौर एक्सप्रेस भी चार घंटे की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चली। इसी तरह गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस दो घंटे तीन मिनट की से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस एक घंटा 34 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से चली। वहीं, गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक घंटा लेट रही। गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस करीब एक घंटा लेट रही। गाड़ी संख्या 12903 मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल 50 मिनट देरी से चली। गाड़ी संख्या 12331 हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरी सुपरफास्ट मेल पौना घंटा देरी से चली। गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस एक घंटा आठ मिनट लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें