फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र फाउंडेशन रोजाना 2 हजार लोगों को खिला रहा भोजन

विज्ञापन
भोजन के पैकेट वितरित करते संस्था के सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर पर्यावरण मित्र फाउंडेशन द्वारा शहर में तीन जगह भोजन बनवाया जा रहा है। जिसमें लगभग 1000 लोगों का दोपहर व 900 लोगों के लिए रात का भोजन बनाया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष चिराग सिंघल ने बताया कि फाउंडेशन सदस्य यह भोजन जरूरतमंदो तक पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं। इसके अलावा अब तक लगभग 600-800 राशन की किट भी संस्था द्वारा वितरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में पर्यावरण मित्र फाउंडेशन के साथ 25-35 कोरोना योद्धा जी जान से सेवा में लगे हुऐ हैं व रेड क्रॉस के साथ सहयोग करते हुऐ ये सब कार्य किए जा रहें हैं। 25 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि इस सब कार्य में मयंक गर्ग, विजय बंसल, अनूप गर्ग, शिवकांत मंगला, विनीत गुप्ता, सुरभि जैन, सौरभ गुप्ता, निधि अग्रवाल, रिशि अग्रवाल, वरुण ऐरौण की ओर से पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें