फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दलों ने कसी कमर, मतदाताओं की बढ़ी संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, जजपा, बसपा और आप ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

अगर साल 2020 की बात करें तो उस दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या 841706 वोट थी। इसके बाद मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ती गई, ऐसे में मौजूदा समय में जिले में मतदाताओं की संख्या 899709 पहुंच गई। जिसमें 480771 पुरुष और 418934 महिला मतदाता हैं।
उधर, राजनीतिक दलों में भी हलचल बढ़ गई है। सभी दल बैठकें कर हर सीट के लिए जीताऊ प्रत्याशी पर मंथन करेंगे मगर इससे पहले हर सीट पर दावेदारों की संख्या भी कम नहीं है। इन दावेदारों में से प्रत्याशी काैन होगा, इसका निर्णय सभी दलों के आला नेताओं वाली चुनाव समितियां चिंतन-मंथन के बाद करेंगे। बताते चलें कि यमुनानगर जिले में चार विधानसभा क्षेत्र साढाैरा, जगाधरी, यमुनानगर व रादाैर शामिल है। अभी रादाैर व साढाैरा सीट पर कांग्रेस और जगाधरी व यमुनानगर सीट पर भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन


पिछले सालों में मतदाताओं की इस तरह रही संख्या
साल मतदाताओं की संख्या

2020 841706

2021 853754

2022 866474
2023 880242

2024 899709


वोट बनवाने में बेटियों ने भी दिखाया उत्साह

हालांकि मौजूदा समय में जिले का वोट बैंक 899709 तक पहुंच गया है। इनमें जहां बेटों ने वोट बनवाने में उत्साह दिखाया, वहीं बेटियां भी पीछे नहीं रही। बता दें मतदाताओं को वोट बनवाने को लेकर चुनाव कार्यालय की तरफ से हर ब्लाॅक में डेमो बनवाया गया है इसके अलावा लोगों को ईवीएम के बारे में जानकारी तथा वोट बनवाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया है।


जिले के युवा वोट बनवाने में उत्साह के साथ आगे आ रहे हैं। पिछले सालों की अपेक्षा जिले का वोट बैंक काफी बढ़ा है। इसके अलावा लोगों को ईवीएम के माध्यम से कैसे मतदान करना और युवाओं को वोट बनवाने के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में युवतियां भी उत्साह के साथ वोट बनवा रही हैं।
विज्ञापन


-दीपक शर्मा, नायब तहसीलदार इलेक्शन, जिला चुनाव कार्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें