फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सांस्कृतिक कार्निवल में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 11 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्निवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक, फैशन शो, अनेक कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्निवल में 23 स्कूलों से आई 23 सोलो व 15 ग्रुप टीमों सहित 143 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न संस्कृतियों की झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों ने समूह एवं एकल नृत्य के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. एसके गर्ग द्वारा किया गया।
विज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक प्रतिस्पर्धाएं और पुरस्कार वितरण का भी आयोजन किया गया। इसमें समूह नृत्य में महाराणा प्रताप स्कूल ने प्रथम, बीआर इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय, मुकंद लाल पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में महाराणा प्रताप स्कूल कुरुक्षेत्र से राशि तंवर, सरकारी स्कूल जठलाना से मानवी ने द्वितीय व मुकंदलाल पब्लिक स्कूल यमुनानगर की जसकीरत कौर व एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी ने क्रमश: तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें