फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री से की अभिभावकों ने सीबीएसई की आठ की बोर्ड परीक्षा न करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीबीएसई की आठ कक्षा की बोर्ड परीक्षा न करवाने को लेकर अभिभावक शिक्षामंत्री से उनके निवास पर मिले। इस दौरान अभिभावकों ने शिक्षामंत्री के सामने सीबीएसई आठ की बोर्ड परीक्षा न करवाने की मांग की।
विज्ञापन

अभिभावकों ने शिक्षामंत्री कंवरपाल से कहा कि सीबीएसई के हर स्कूल का पाठ्यक्रम अलग है। हर स्कूल में एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं लगाई गई हैं। हर स्कूल ने अलग अलग निजी प्रकाशन की पुस्तकें पढ़ाई के लिए लगाई हुई हैं। ऐसे में यदि बोर्ड परीक्षा लेता है, तो बच्चे इसकी तैयारी नहीं कर पाएंगे। ऐसे में एक जैसा पेपर बोर्ड द्वारा लेना ठीक नहीं होगा। जब बच्चों ने तैयारी निजी प्रकाशन की पुस्तकों की है, तो बच्चे एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का पेपर नहीं दे पाएंगे।
अभिभावकों ने बताया कि बच्चों ने तैयारी सेमेस्टर सिस्टम से की है, ऐसे में पूरे पाठ्यक्रम का एक साथ पेपर लेना ठीक नहीं है। अभिभावकों ने शिक्षामंत्री से कहा कि एकदम से साल के अंत में बोर्ड की परीक्षा लेना ठीक नहीं है। इसके लिए अगले सत्र के शुरू में ही घोषणा कर इसका प्रबंध किया जाए। अभिभावकों ने कहा कि उन्हें बोर्ड की परीक्षा से आपत्ति नहीं है, लेकिन इन परिस्थितियों में परीक्षाएं करवाना सही नहीं है।
विज्ञापन

इस बावत शिक्षामंत्री चौधरी कंवरपाल ने कहा कि आठवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के संदर्भ में विभिन्न हितधारकों से चर्चा के लिए 25 फरवरी को मुख्यमंत्री से उनकी वरिष्ठ अधिकारी व विभिन्न निजी स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की चंडीगढ़ में बैठक होगी। जिसमें इस पर विचार किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्य बिंद्रा, पूजा, राजेश, ज्योति, सविता, सोनिया, प्रियंका, मीनाक्षी, स्नेहा, संगीता, दीपक, भावना, मुकेश, विनीता सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें