फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पार्सल सप्लायरों को तीन बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दुबली गांव के निकट पार्सल की सप्लाई करने वाले युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। सुनसान एरिया में खेतों के पास पहले से घात लगाए बैठ तीनों बदमाशों ने शाहबाद स्टेशन माजरी निवासी चंद्र प्रकाश को रोका। मारपीट करने के बाद पर्स निकाल लिया और फिर पार्सल भी छीन लिए। जाते समय पार्सल ले जाने के बाद बैग को खेतों में फेंक गए।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्टेशन माजरी निवासी चंद्र प्रकाश ने बताया कि वह कोरियर कंपनी में पार्सल देने का काम करता है। मंगलवार को दोपहर में केसरी गांव से खानपुर पार्सल सप्लाई करने जा रहा था। जैसे ही वह दुबली गांव के पास 100 मीटर खानपुर की तरफ सड़क पर तीन युवक बाइक लेकर खड़े थे। तीनों ने सड़क के बीचों-बीच अपनी बाइक अड़ा उसे रुकवा लिया और मारना-पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने उसकी जेब से पर्स, आधार कार्ड, कोरियर कंपनी के 3120 रुपये छीन लिए। पार्सल निकालने के बाद बैग भी खेतों में फेंक दिया था। बाइक कार नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि बाइक पर नंबर भी फर्जी थी। साहा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, इस वारदात के बाद पार्सल सप्लाई करने वाले समस्त युवकों ने रोष जताया। बोले कि अब तो अकेले जाने में भी रहता है खतरा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें