फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे पेपर मिल कर्मी की मौत, महिला घायल

Thu, 01 Feb 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। बाईपास पुल पर कार की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार पेपर मिल कर्मी मनमोहन की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
पेपर मिल कॉलोनी निवासी विनीत कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिरामिड होटल में नौकरी करता है। उसकी माता सुषमा देवी की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। उसके 59 वर्षीय पिता मनमोहन सिंह पेपर मिल में नौकरी करते थे। हमारा वीना नगर कैंप में पुराना मकान है। जिसकी रिपेयरिंग चल रही है। उसके पिता मनमोहन सिंह एक्टिवा पर पुराना मकान देखने के लिए वीना नगर कैंप गए थे।
विज्ञापन

देर शाम करीब सवा सात बजे उसके पिता लौट रहे थे। जब उसके पिता बाईपास पुल के ऊपर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता एक्टिवा समेत नीचे गिरकर घायल हो गए। इस दौरान आरोपी कार चालक ने सड़क किनारे चल रही महिला आजाद नगर निवासी निर्मला को भी टक्कर मार दी। जिससे वह भी घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसके पिता व महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित किया। जबकि महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जांच अधिकारी एसआई राजीव का कहना है कि अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें