फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पांच साल बाद पेपर मिल शुरू, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Thu, 21 Aug 2025 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साढ़े पांच साल से बंद पड़ी बल्लारपुर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बिल्ट) पेपर मिल आखिरकार एक बार फिर से शुरू हो गई। पेपर मिल में रोजाना 200 मीट्रिक टन कागज का उत्पादन होगा। कंपनी के चेयरमैन हार्दिक पटेल ने मिल का शुभारंभ किया। पेपर मिल में हर साल करीब 500 करोड़ रुपये के कागज का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन

हार्दिक पटेल ने बिल्ट को फिर से शुरू कराने के लिए हरियाणा सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पेपर मिल के शुरू होने से करीब 2000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मिल के बंद होने से पहले जिन कर्मचारियों को निकाल दिया गया था उन्हें पेपर मिल में काम करने में प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा पेपर मिल से रिटायर्ड हो चुके 100 से अधिक कर्मचारियों को भी इसमें पुन: नौकरी दी गई है ताकि उनके अनुभव का फायदा लिया जा सके। किसानों, प्लाईवुड उद्योग एवं आरा मशीन व्यवसायियों को भी प्रतिवर्ष लगभग 220 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। इस मौके पर धर्मेश दोशी, डायरेक्टर परशिवा मूर्ति, बिजनेस हेड प्रकाश मिश्रा, टेक्निकल डायरेक्टर तंग राजू, सीईओ डॉ. आलोक प्रकाश, प्लांट हेड अतुल शर्मा, प्रोजेक्ट हेड सुबोध शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें