फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन की कुर्सी के लिए भाजपा की जोड़-तोड़ शुरू

Sat, 30 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद चुनाव नतीजे आने के बाद सभी प्रमुख दलों की नजरें चेयरमैन पद पर टिक गई हैं। भाजपा ने तो इसके लिए जोड़-तोड़ भी शुरू कर दी है। नतीजे घोषित होने के लगभग 30 घंटे बाद ही जिला परिषद के एक कांग्रेस समर्थित सदस्य नेे भाजपा ज्वाइन कर ली। चेयरमैन पद के लिए भाजपा की इस दौड़ से बसपा में खलबली मच गई है। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल के निवास पर वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस समर्थित सदस्य राम गोपाल ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। भाजपा नेताओं के अनुसार इन्हें मिलाकर अब उनके छह सदस्य हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार जिप के दो और आजाद सदस्यों से भाजपा नेता संपर्क में हैं। वे भी जल्द ही भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन


चेयरमैन बनाने में रहेगी आजाद उम्मीदवारों की अहम भूमिका
जिला परिषद का चेयरमैन बनाने के लिए दस सदस्यों की जरूरत है। फिलहाल भाजपा के पास छह सदस्य हो गए हैं। चेयरमैन पद पर कब्जेे के लिए भाजपा को चार और सदस्य चाहिए। दो आजाद सदस्यों के भाजपा में आने के बाद भी दो और सदस्य की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में भाजपा को इनेलो या कांग्रेस समर्थित सदस्यों को अपने साथ मिलाना होगा। बसपा के सदस्यों पर भी भाजपा नजरें गड़ाए हुए है, लेकिन उन्हें तोड़ पाना भाजपा के लिए आसान नहीं है। उधर, बसपा के पास सिंबल पर चुनाव जीते छह सदस्य व एक समर्थित सदस्य है। अपना चेयरमैन बनाने के लिए बसपा को भी तीन और सदस्यों की जरूरत है। भाजपा द्वारा कांग्रेस समर्थित एक सदस्य को अपने पाले में कर लेने के बाद एक अन्य कांग्रेस समर्थित सदस्य बसपा से हाथ मिला सकता है। इसके बाद भी बसपा को दो और सदस्यों की जरूरत पड़ेगी। बसपा के पास एक विकल्प यह है कि दो आजाद उम्मीदवारों को अपने साथ मिला लें। इससे भाजपा का चेयरमैन बनने की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन-
जिला परिषद का चेयरमैन भाजपा का ही बनेगा। कई सदस्य भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं। जल्द ही इन सदस्यों की घोषणा कर दी जाएगी।
महेंद्र खदरी, जिला प्रधान, भाजपा

वर्जन-
सबसे अधिक बसपा के सदस्य चुनाव जीते हैं। सत्ता में होने के कारण भाजपा जोड़-तोड़ की राजनीति कर रही है। लेकिन चेयरमैन हमारा ही बनेगा।
नरेश सारन, प्रदेशाध्यक्ष, बसपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें