फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचकूला-रुड़की हाईवे गोलनपुर हरनौल मोड़ के पास धंसा, चालक-परिचालक हुए जख्मी

Fri, 02 Aug 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंचकूला-रुड़की नेशनल हाईवे-344 पर वीरवार की रात गोलनपुर हरनौल मोड़ के पास सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके बाद रात करीब दो बजे एक ट्रक इसमें गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। वहीं ट्रक का आगे का हिस्सा गड्ढे में फंस जाने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
पंजाब के जिला पटियाला निवासी चालक करनैल सिंह ने बताया कि उसके ट्रक की स्पीड सामान्य थी, वह यूपी से राजपुरा ट्रक में आम लोड करके ले जा रहा था, लेकिन जब हरनौल के पास पहुंचा तो हाईवे में अचानक ट्रक गिर जाने पर वे घबरा गए। गनीमत रही कि उस समय अन्य कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। उधर, हाईवे पर ट्रक को बीच में धंसा देखकर पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालक भी घबरा गए और वाहनों को दूर ही रोक लिया। इसके बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को वन-वे किया तथा यातायात को सुचारु कराया। फिर क्रेनों की मदद से छह घंटे बाद ट्रक को गड्ढे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर गड्ढा होने से कांवड़िये भी हुए चोटिल
ग्रामीण मनदीप सिंह ने बताया कि पंचकूला हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हजारों की संख्या में वाहनों और कांवड़ियों का आना-जाना रहता है। जब यह हादसा हुआ तब कांवड़ियों की गाड़ी भी वहीं से गुजर रही थी जिससे उन्हें भी नुकसान पहुंचा है, हालांकि वे अपनी गाड़ी लेकर आगे निकल गए। वहीं सुबह के समय हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक भी अपने वाहनों को रोक कर गड्ढे को देखने लिए मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाई। लोगों को कहना है जिस समय हाईवे बनाया जा रहा था तब थर्मल की राख का प्रयोग किया गया। यही कारण है कि अब पानी का रिसाव होने के कारण हाईवे अचानक नीचे धंस गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें