फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दशक से नत्थनपुर बुड्डी में पानी निकासी का समाधान नहीं करवा सकी पंचायतें

विज्ञापन
गांव नत्थनपुर पानी निकासी न होने से अटा तालाब। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
बिलासपुर। उपमंडल का गांव नत्थनपुर बुड्डी दो दशक से अधिक समय से विकास का इंतजार कर रहा है। गांव में पानी निकासी की समस्या मुख्य मुद्दा रही है। इसके साथ-साथ गांव में गलियों का निर्माण, स्कूल को अपग्रेड करना, सामुदायिक केंद्र का निर्माण, गांव में बस सुविधा उपलब्ध करवाना, खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनाए जाने की मांग भी मुख्य मुद्दों में शामिल रहेगी। ये मांगें पूरी न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार ग्रामीणों की यही जरूरत पंचायती राज चुनाव में मुद्दे बन रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि जो सरपंच व पंच इन मुद्दों का समाधान कराने का वादा करेगा उसे ही वोट देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण इमरान राही, मखमूल खान, मो. कासिम, अकरम खान, लुकमान, जीशान, मीरयादीन, अली हसन, दीन मोहम्मद, मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि गांव की आबादी करीब 1000 है। गांव में इस समय 650 मतदाता हैं जो गांव के सरपंच व छह पंचों का चुनाव करेंगे। गांव में पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर अधिकतर रास्तों में कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रास्ते में एक से दो फीट तक कीचड़ जमा होने से वाहन से चलना तो दूर पैदल भी निकलना कठिन है। गांव में पानी निकासी को लेकर समुचित प्रबंधन नहीं किया गया है। इस बार गांव में महिला सामान्य वर्ग के लिए सरपंच पद आरक्षित हुआ है। फिलहाल गांव में चार उम्मीदवार सरपंच पद की दौड़ में है। ग्रामीणों का प्रयास रहेगा कि पंच और सरपंच सर्वसम्मति से बना कर भाईचारे का संदेश दिया जाए।
स्कूल नहीं अपग्रेड
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में प्राथमिक स्कूल तो है लेकिन उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों को अन्य गांवों के स्कूलों में जाना पड़ता है। ऐसे में गांव में उच्च विद्यालय बनाने की मांग है। खेल स्टेडियम न होने के कारण खिलाड़ियों को खाली जगहों पर जाकर तैयारी करनी पड़ती है। गांव की अधिकतर गलियां कच्ची हैं। बारिश के दिनों में इन गलियों में कीचड़ जमा हो जाता है। उम्मीदवारों को इन समस्याओं की ओर ध्यान देना चाहिए। गांव की मुख्य समस्याओं पर ध्यान देने वाले उम्मीदवार के ही चुनाव में विजयी होने के आसार ज्यादा है। गांव के निवर्तमान सरपंच ने गांव में बीते प्लान में नाले, गलियों व नालियों का निर्माण करवाया लेकिन जिन जगहों पर सुविधाओं की कमी है भावी उम्मीदवार से सुविधाएं उपलब्ध करवाने की ओर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें