संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले के गांव ऊंचा चंदना में दौलतपुर रोड पर बने आंबेडकर भवन से पाकिस्तानी आईकार्ड बरामद हुआ है। यह आईकार्ड सेवादार सोमनाथ उस समय मिला जब वे सुबह 10 बजे भवन की सफाई कर रहे थे। इस पर उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि सतपाल सैनी का कार्ड सौंप दिया। सरपंच प्रतिनिधि थाना छप्पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पाकिस्तानी आईकार्ड पर शोभा कुमारी और पति के कॉलम (वाइफ ऑफ) में श्रीचंद नाम लिखा हुआ है। दोनों नाम अंग्रेजी और उर्दू भाषा में लिखे हैं। वहीं आई कार्ड की पीछे की साइड में पता उर्दू भाषा में लिखा है। साथ ही क्यूआर कोर्ड भी अंकित है। यही नहीं आई कार्ड पर महिला की तस्वीर है। आंबेडकर भवन से पाकिस्तानी आई कार्ड मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वर्जन
पाकिस्तानी आईकार्ड कब्जे में ले लिया गया है। भवन के अंदर ये आईकार्ड कहां से आया। यह असली या नकली, इसी जांच करने में टीम लगी है। - प्रमोद कुमार, एसएचओ, थाना छप्पर।